दुष्कर्म व धमकी का आरोपित 24 घंटे में धराया
ऊंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म व धमकी देने के आरोपित को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भदोहीWed, 01 Nov 2023 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें
भदोही, संवाददाता। ऊंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म व धमकी देने के आरोपित को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगा था। इतना ही नहीं, विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मुकदमा अपराध संख्या 105/2023 धारा-376, 504, 506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया था। मंगलवार को दूसरे दिन ही आरोपित मुकेश कुमार बिंद निवासी कंचनपुर को गिरफ्तार करके जेल रवाना किया गया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
