ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रुप में मना अबुल कलाम की जयंती

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रुप में मना अबुल कलाम की जयंती

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को नव प्रवर्तन परिषद द्वारा प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती राष्ट्रीय...

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रुप में मना अबुल कलाम की जयंती
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भदोहीFri, 11 Nov 2022 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को नव प्रवर्तन परिषद द्वारा प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रुप में मनाया गया। मुख्यवक्ता नरोत्तम सिंह व पदम सिंह राजकीय महाविद्यालय मिर्जापुर ने चित्र पर माल्यार्पण कर व्यक्तित्व पर चर्चा की।

इस दौरान बताया कि मौलाना अबुल कलाम मानते थे कि शिक्षा तीन रुप ज्ञान, जीवन मूल्य के विकास व नैतिक आदर्श मूल्यों को जीवन में आत्मसात में महत्वपूर्ण होता है। हेड, हर्ट एवं हैंड के रुप में इन तीनों का समन्वय ही विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करता है। बताया कि करिकुलर को समाज की सामयिक आवश्कता के अनुरुप बनाया जाए तभी उसकी सार्थकता है। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डा. पीएन डोंगरे, डा. महेंद्र त्रिपाठी, डा. कल्पना अवस्थी, डा. नीरज गोस्वामी, डा. रविंद्र कुमार पांडेय, डा. सौम्या मिश्रा, डा. रत्नेश सोनी, डा. मनोज विश्वकर्मा, डा. रवि यादव आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें