ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश6246 किसानों से हुई 26101 एमटी गेहूं की खरीद

6246 किसानों से हुई 26101 एमटी गेहूं की खरीद

ज्ञानपुर। संवाददाता क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद रफ्तार पकड़ता जा रहा है। जिले में...

6246 किसानों से हुई 26101 एमटी गेहूं की खरीद
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीSat, 05 Jun 2021 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ज्ञानपुर। संवाददाता

क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद रफ्तार पकड़ता जा रहा है। जिले में अब तक 6246 किसानों से कुल 26101 एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है। 28 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद को ई पॉस मशीन लगा दी गई है। जब तक किसान अपना अंगूठा नहीं लगाएंगे तब तक उनका गेहूं क्रय नहीं हो पाएगा।

जिला विपणन अधिकारी श्याम कुमार ने शनिवार को क्रय केंद्र गोपीगंज मंडी का औचक निरीक्षण किया। बताया कि जिले में कुल 28 केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। गेहूं बिक्री करने को कुल दस हजार किसानों ने अपना आनलाइन पंजीयन कराया है। इसमें 91 सौ कृषकों का सत्यापन हो चुका है। 28 क्रय केंद्रों पर ई पॉस मशीन लगा है। बिना अंगूठा लगाए कृषक गेहूं क्रय नहीं कर पाएंगे। आधार का प्रयोग अब अनिवार्य होगा। किसानों का बायोमैट्रिक पहचान होने के बाद ही गेहूं क्रय हो पाएगा। चेताया कि क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने आए कृषकों को किसी स्तर से दिक्कत न होने पाए। केंद्रों के आसपास दलाल भटकते नजर आए तो विभागीय अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होना तय है। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने, पेयजल व बेहतर साफ-सफाई होना चाहिए। कोविड 19 से बचाव के प्रति विभागीय अधिकारी-कर्मचारी को विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। क्रय केंद्रों पर वहीं किसान गेहूं की बिक्री कर पाएंगे जिनका आनलाइन आवेदन होगा। गेहूं बेचने आए अन्नदाताओं को उतराई, छनाई व सफाई के मद में बीस रुपया प्रति कुंतल अतिरिक्त देना होगा। गेहूं बिक्री करने वाले किसान आपना पंजीयन विभागीय पोर्टल पर कराएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें