पानी समझ विवाहिता ने पीया स्प्रिट, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

औराई के उपरौठ गांव में 20 वर्षीय विवाहिता नीशू ने पानी समझकर स्प्रिट पी लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर ले जाया गया, जहां से वाराणसी रेफर किया गया। घटना के समय वह मायके में थी और प्यास लगने पर फ्रिज से स्प्रिट की बोतल निकालकर पी ली।

पानी समझ विवाहिता ने पीया स्प्रिट, हालत गंभीर

औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के उपरौठ गांव में 20 वर्षीय विवाहिता नीशू ने शुक्रवार की रात पानी समझ कर स्प्रिट पी लिया। हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल ज्ञानपुर ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। उक्त गांव निवासी पिंटू बिंद के भाई शौचालय साफ करने के लिए शुक्रवार को स्प्रिट लाए एक बोलत में लाए थे। भतीजे को उसे रखने के लिए दे दिया। जिसे वह किचन रूम के पास ले जाकर रख दिया। देर शाम को पिंटू बिंद की पत्नी ने उसे पानी समझ कर फ्रिज में रख दिया।

उधर, उनकी बेटी नीशू ससुराल वालों के साथ दर्शन-पूजन को विन्ध्याचल आई थी। शुक्रवार की शाम वह मायके रुक गई बाकि परिवार के लोग चले गए।नीशू को रात में जब प्यास लगी तो वह फ्रिज से स्प्रिट वाला बोतल पानी समझ कर निकाला और पी लिया, उसके बाद गले एवं मुंह में जलन होने पर शोर मचाया। जिसके बाद परिवार के लोगों की नींद खुली। आनन-फानन में मिर्जापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से ज्ञानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात आराम ना मिलने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। मामले की जानकारी के बाद ससुराल के लोग भी अस्पताल पहुंचे। शनिवार को विवाहिता को इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर हालत गंभीर बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।