महाअभियान जिले में 18652 लोगों को लगाया गया टीका
भदोही। संवाददाता जिले में गुरुवार को महाअभियान का दौर जारी रहा। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों...
भदोही। संवाददाता
जिले में गुरुवार को महाअभियान का दौर जारी रहा। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों को मिलाकर कुल 18652 लोगों को महामारी से बचाव का डोज दिया गया। जिसमें 693 लोगों को बुस्टर डोज भी रहा। इस दौरान 5756 को पहली बार तथा 12896 को दूसरी बार टीका लगाने का काम हुआ।
टीकाकरण के नोडल अफसर डा. अमित कुमार दुबे ने बताया कि प्रदेश सरकार केनिर्देश पर महाअभियान का क्रम जारी है। जिले के छह ब्लाकों भदोही, सुरियावां, औराई, डीघ, ज्ञानपुर, अभोली में करीब डेढ़ सौ स्थानों पर कैंप लगा। बताया कि अब तक जिले में 84वीं बार जबकि अभी तक 90वीं बार महाअभियान चलाया गया है। जिला अस्पताल ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भदोही, सीएचसी सुरियावां, गोपीगंज, भदोही समेत दर्जनों स्थानों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया था। कहा कि जिले में गुरुवार को व्यवस्कों के लिए 21 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 18652 लोगों ने पहुंच कर टीका लगवाने का काम किया। बताया कि 5756 को प्रथम डोज तथा 12896 को द्वितीय डोज दिया गया। लोगों से आह्वान किया कि टीका जरुर लगवाने का काम करें। जिले में 88.82 फीसदी लोगों को टीका लगाया गया।