
देश को एकता और अखंडता में पटेल ने था पिरोया
Bhadoni News - देश को एकता और अखंडता में पटेल ने था पिरोया क क क क क क क क ककक क क क क कक क कक क क क कक कक
भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को लेकर चर्चा संग आयोजन किए गए। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स रेंजर्स द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, व्याख्यान एवं योग तथा स्वास्थ्य सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. माया ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सर्वप्रथम 'राष्ट्रीय एकता दिवस' विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र की एकता को अपने-अपने दृष्टिकोण से पोस्टर पर चित्रित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतिमा शर्मा, द्वितीय स्थान महविश बानो और तृतीय स्थान सुहानी मौर्य ने हासिल किया।

प्रतियोगिता के पश्चात व्याख्यान का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डा. सुजीत कुमार सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल का भारत की एकता में योगदान विषय पर बोला। कहा कि राष्ट्र के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका महती थी। छात्रा कुसुम मौर्य की अगुवाई में छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। पूर्व छात्र शिवदास ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में नुक्कड़ नाटक के द्वारा कार्यक्रम समाप्त किया गया। इस मौके पर डा. रुस्तम अली, डा. अंकिता तिवारी, डा. राजकुमार सिंह यादव, डा. ऋत्विक रंजन सिंह, डा. सुजीत कुमार सिंह, बृजेश कुमार, डा. विनोद भारती, डा. अमर कृष्ण यादव, डा. शिखा तिवारी, डा. अमित तिवारी, पूनम द्विवेदी आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




