Hindi NewsUP Newsbhabhi was having an affair with my friend I killed them both said devar as he arrived at police station with knife
भाभी का मेरे दोस्त से संबंध था, दोनों को मार दिया, खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंचा देवर

भाभी का मेरे दोस्त से संबंध था, दोनों को मार दिया, खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंचा देवर

संक्षेप:

फतेहपुर में अवैध संबंधों ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। अपने दोस्त का भाभी से अवैध संबंध देवर को बर्दाश्त नहीं हुआ तो दोनों की चाकू से मारकर हत्या कर दी। भाभी की हत्या के दौरान बहन बचाने आई तो उस पर भी चाकू से हमला किया। उसकी हालत गंभीर है।

Jan 16, 2026 10:58 pm ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, फतेहपुर, संवाददाता
share Share
Follow Us on

फतेहपुर में भाभी का दोस्त के साथ अवैध संबंध देवर को बर्दाश्त नहीं हुआ तो खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। दोनों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हसवा कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड से दहशत फैल गई। भाभी को बचाने आई बहन पर भी कई वार किए। बहन की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक खून से सना चाकू लेकर पुलिस चौकी पहुंचा और घटना कबूल कर ली। उसने बताया कि भाभी व उसके दोस्त के बीच संबंध था, काफी दिनों से समझा रहा था लेकिन नहीं मान रहे थे। इसलिए दोनों मार दिया है। उसकी बातें सुनकर पुलिस हैरान रह गई। तत्काल युवक को लॉकअप में डालकर घटनास्थल पहुंची।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हसवा कस्बे के चौधराना मोहल्ला निवासी दिलदार और 26 वर्षीय फैजान घर से क्रिकेट खेलने की बात कह कर निकले थे। दिलदार बहाने से फैजान को जंगल की ओर ले गया। मौका पाते ही उसने चाकू से फैजान का गला रेत दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दिलदार खून सना चाकू लेकर घर पहुंचा और 30 वर्षीय अपनी भाभी जिकरा परवीन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर 22 वर्षीय बहन मन्नो बचाने आई तो उस पर भी हमलावर हो गया।

ये भी पढ़ें:दो बच्चों को जहर देकर मां ने भी खाया, महिला-बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

वारदात को अंजाम देने के बाद वह हसवां पुलिस चौकी पहुंचा और घटना कबूली। इधर, आसपास के लोगों ने घर जाकर देखा तो ननद-भाभी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं। दोनों की आंतें बाहर निकल आईं थीं। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह दोनों को अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने जिकरा को मृत घोषित कर दिया। मन्नो की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है, जहां डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि जिकरा का पति आमिर मध्य प्रदेश में जानवरों की खरीद-फरोख्त करता है। उसकी गैरमौजूदगी में दिलदार का दोस्त फैजान अक्सर घर आता-जाता था।

एसपी अनूप सिंह के अनुसार दिलदार ने बताया है कि उसके दोस्त फैजान और भाभी जिकरा के बीच गलत रिश्ते थे। 20 दिन पहले दोस्त को ऐसा करने से मना भी किया था। नहीं मानने पर दोनों को मार डाला। खूनखराबा करने के बाद दिलदार स्वयं पुलिस चौकी पहुंच गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है।