
सावधान! आप न करिएगा ये चूक, यूपी के इस शहर में 40 हजार लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस होने जा रहे हैं रद्द
हर महीने हजारों चालान किए जा रहे हैं। यूपी के इस शहर में तो हर महीने पिछले महीने के मुकाबले चालान की संख्या बढ़ जाती है। इसके बाद भी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट को आदत बदलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने भी ठान लिया है कि जब तक हेलमेट को लोग अपनी आदत में शामिल नहीं करेंगे तब तक चालान होते रहेंगे।
यदि आप दो पहिया वाहन चलाते हों तो हेलमेट लगाने से कभी न चूकिएगा। हेलमेट न लगाने के चलते यूपी में हर महीने हजारों चालान किए जा रहे हैं। वेस्ट यूपी के मेरठ में तो हर महीने पिछले महीने के मुकाबले चालान की संख्या बढ़ जाती है। इसके बाद भी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट को आदत बदलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने भी ठान लिया है कि जब तक हेलमेट को लोग अपनी आदत में शामिल नहीं करेंगे तब तक चालान होते रहेंगे। हजारों वाहन चालक ऐसे हैं जिनका नियमों का पालन न करने पर बार-बार चालान किया जा रहा है। ऐसे 40 हजार वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऐसे चालकों की सूची तैयार की गई है, जिसके पांच से ज्यादा बार चालान होने के बाद भी यातायात नियमों का पालन नहीं करते है। ऐसे वाहनों चालकों की सूची आरटीओ को भेजी गई है। इनके लाइसेंस निरस्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। शहर में पिछले दो माह में ट्रैफिक पुलिस और आईसीसीसी कंट्रोल सेंटर द्वारा लगभग चार हजार चालान काटे गए हैं। इसमें ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस ने रॉग साइड, हेलमेंट न लगाने और ट्रिपल राइडिंग करने वाली, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और ओवर स्पीडिंग पर चालान काटे हैं।
क्या बोली ट्रैफिक पुलिस
मेरठ के एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की तरफ से समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाता है। शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग पर चालान किए गए हैं। ऐसे वाहन चालकों की सूची तैयार की गई है, जो लापरवाही कर रहे हैं और जिनका लगातार चालान किया जा रहा है। ऐसे चालकों की सूची तैयार कर आरटीओ को दी गई है।
क्या बोले एआरटीओ प्रवर्तन
एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कर्दम ने कहा कि 40 हजार वाहन चालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसमें चालकों से लाइसेंस का विवरण मांगा जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्यवाही करते हुए लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।





