मोहब्बत में मिला धोखा तो प्रेमिका ने खोल दी दूल्हे की पोल, दुल्हन के परिवार वालों को सबकुछ बता दिया

लाइव हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

शामली में उस दौरान हंगामा हो गया जब गांव की एक शादी में दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई। प्रेमिका ने दुल्हन के परिजनों को बताया कि दूल्हे का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे धोखा देकर वह शादी करने आया है।

मोहब्बत में मिला धोखा तो प्रेमिका ने खोल दी दूल्हे की पोल, दुल्हन के परिवार वालों को सबकुछ बता दिया

यूपी के शामली में उस दौरान हंगामा हो गया जब गांव की एक शादी में दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई। प्रेमिका ने दुल्हन के परिजनों को बताया कि दूल्हे का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे धोखा देकर वह शादी करने आया है। जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया। दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। रविवार शाम समाज के मौजिज लोगों की पंचायत चली। जिसमें शादी का तमाम खर्च देने की बात पर समझौता हो गया। पुलिस जानकारी होने से इंकार कर रही है।

शनिवार को जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव मे जनपद शामली के ही एक गांव से आई बारात मे दूल्हे की प्रेमिका के पहुंचने से हंगामा हो गया। युवती ने दूल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए शादी का विरोध किया। बताया कि वह उसके साथ सहारनपुर जनपद के एक गांव मे पिछले चार साल से रह रहा है। उसने उसे शादी का झांसा दे रखा था कई दिन पूर्व वह उसे कार्य का बहाना बनाकर अपने गांव आया। वह फोन करती रही लेकिन उसने फोन बंद कर लिया।

जैसे ही उसे शादी की जानकारी मिल वह दौडी हुई मौके पर पहुची है। जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी रोक दी और दूल्हे व उसके परिजनों को बंधक बना लिया। जबकि रिश्तेदार व अन्य बाराती तुरन्त ही मौका पाकर निकल गए। शनिवार रात से लेकर रविवार शाम तक गांव बिरादरी के लोगों के दोनों पक्षों की पंचायत होती रही। रविवार शाम ग्रामीणों ने लेनदेन के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया। दूल्हे की प्रेमिका को भी दुल्हन के परिजनो ने मोबाइल लेकर वही बैठाए रखा।

जयमाल से पहले आई ‘पत्नी’, भाग निकला दूल्हा

वहीं दूसरी ओर कानपुर देहात में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। हरदुआ थाना क्षेत्र के मूसानगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी कानपुर नगर के श्याम नगर निवासी राहुल उर्फ आकाश दीक्षित के साथ तय की थी। गोद भराई से लेकर तिलक समारोह का आयोजन हो चुका था। दान दहेज का सामान भी वर पक्ष ने शादी से पहले ही ले लिया था। शुक्रवार को बाराती पूरे तामझाम के साथ रायपुर के गेस्ट हाउस पहुंचे। जनातियों ने भी दिल खोलकर उनका स्वागत सत्कार किया। बारात द्वारचार के लिए पहुंच गई। द्वारचार और दुर्गा जनेऊ के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी तभी यूपी डॉयल 112 मौके पर पहुंची।

कानपुर नगर के खांड़ेपुर निवासी दीपमाला ने दूल्हे की पत्नी होने का दावा करते हुए शादी रुकवाने की गुहार लगाई। दूल्हे के पहले से ही शादीशुदा होने की जानकारी लगते ही जनाती भड़क गए। उन्होंने शादी से इनकार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख मौके का फायदा उठाकर दूल्हा और कई बाराती निकल भागे। पुलिस मौके से दूल्हे के पिता रमेश चंद्र दीक्षित व चचेरे भाई अंकुर दीक्षित को पुलिस थाने ले आई। इधर घटना के बाद दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत जारी थी। 16 घंटे बीतने के बाद भी आपसी सहमति नहीं बन सकी है। गजनेर थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। समझौता नहीं होने पर तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।