Hindi NewsUP NewsBeneficiaries will not be able to sell flats built on Mukhtar Ansari land for 25 years
मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने फ्लैट नहीं बेच सकेंगे लाभार्थी, LDA ने 25 साल के लिए लगाया प्रतिबंध

मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने फ्लैट नहीं बेच सकेंगे लाभार्थी, LDA ने 25 साल के लिए लगाया प्रतिबंध

संक्षेप: एलडीए ने डालीबाग स्थित मुख्तार अंसारी की कोठी को तोड़कर गरीबों के लिए बनाए गए फ्लैटों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्राधिकरण ने इन आवासों की बिक्री पर 25 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। यानी, लाभार्थी फ्लैट के मालिक तो रहेंगे लेकिन न तो उसे बेच सकेंगे, न किराए पर दे सकेंगे। 

Wed, 12 Nov 2025 09:20 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने डालीबाग स्थित मुख्तार अंसारी की कोठी को तोड़कर गरीबों के लिए बनाए गए फ्लैटों की बिक्री पर बड़ा निर्णय लिया है। प्राधिकरण ने तय किया है कि इन आवासों को पाने वाले लाभार्थी अगले 25 साल तक इन्हें बेच नहीं सकेंगे। एलडीए इस संबंध में शर्तें तय कर रहा है ताकि यह मकान केवल वास्तविक जरूरतमंदों के पास ही बने रहें और किसी तरह की खरीद-फरोख्त न हो सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बनाए गए इस आवासीय प्रोजेक्ट का आवंटन हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। चूंकि ये फ्लैट डालीबाग जैसी प्राइम लोकेशन पर हैं, इसलिए एलडीए को आशंका है कि कुछ लोग लाभ उठाकर इन्हें ऊंची कीमत पर बेचने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए 25 साल की बिक्री रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

लाभार्थियों को मकान का स्वामित्व तो मिलेगा, लेकिन वे इन्हें बेच, किराए पर नहीं दे या ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। मकान केवल उन्हीं परिवारों के नाम पर रहेंगे जिन्हें आवंटन किया गया है। एलडीए का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य सरकार की गरीब हितैषी योजना की भावना को सुरक्षित रखना है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिचौलियों को रोकने और रजिस्ट्री पर नियंत्रण के लिए निबंधन विभाग को पत्र भेजा जाएगा, ताकि रजिस्ट्री की शर्तों में इस प्रतिबंध का स्पष्ट उल्लेख हो सके।

ये भी पढ़ें:मुंबई से वाराणसी आ रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप, यात्रियों को उतारा गया

72 आवंटियों को मिले फ्लैट

इससे पहले 5 नवंबर को सीएम योगी ने 72 आवंटियों को चाभी सौंपी। इस मौके पर सीएम ने कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई भूमि पर बने मकान पाने वालों को बधाई दी। सीएम ने कहा था कि गरीबों और सरकारी जमीनों पर माफिया ने कब्जा किया तो उनका भी वही हाल होगा जैसा प्रयागराज और लखनऊ में हुआ। माफिया किसी के नहीं होते हैं। ये गरीबों का शोषण करते हैं, व्यापारी का अपहरण कर संपत्ति बनाते हैं और बेटियों के लिए खतरा पैदा करते हैं। उन्होंने कहा था कि पहले माफिया कानून की धज्जियां उड़ाते थे, उस समय की सरकारें उनके आगे झुक जाती थीं। पूर्वांचल से लेकर पश्चिम तक कई माफिया का राज था। हमने उन्हें उसी भाषा में समझाया, जो भाषा वे समझते थे।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |