Hindi NewsUP Newsbefore the police arrived there was commotion in the guest house 11 couples fled from their rooms
पुलिस के पहले पहुंचे ही गेस्ट हाउस में मचा हड़कंप, कमरों से निकलकर भागे 11 जोड़े; जानें फिर

पुलिस के पहले पहुंचे ही गेस्ट हाउस में मचा हड़कंप, कमरों से निकलकर भागे 11 जोड़े; जानें फिर

संक्षेप:

किसी को यहां की पवित्रता से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। अनैतिक कारोबार पनपने नहीं दिया जा सकता है। कुशीनगर के गेस्ट हाउसों को सुरक्षित समझकर यहां आए दिन दूर दूर से सैकड़ों की संख्या में युवक युवतियां आते हैं। इसकी चर्चा आम लोगों के जुबान पर रहती है।

Nov 15, 2025 02:22 pm ISTAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक गेस्ट हाउस पर पुलिस ने अचानक छापा मार दिया। उस वक्त गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में कई जोड़े थे। पुलिस आने की सूचना पर उनके बीच हड़कंप मच गया। कमरों से निकलकर वे भागने लगे। पुलिस ने कुल 11 जोड़े युवक-युवतियों को पकड़ा। इसके बा उन्हें अपने साथ थाने ले गई। गेस्ट हाउस पर यह सारी कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। पुलिस के मुताबिक अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छापेमारी एसडीएम डा.संतराज सिंह के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान एसडीएम ने कहा कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की धरती है। अब यहां से कचरा साफ कर दिया जाएगा, जहां शिकायत मिलेगी उसको बक्सा नहीं जाएगा। कुशीनगर स्थित गेस्ट हाउसों में अनैतिक कारोबार की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। लोगों का कहना है कि यह भगवान बुद्ध की पवित्र धरती है।

किसी को यहां की पवित्रता से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। अनैतिक कारोबार पनपने नहीं दिया जा सकता है। कुशीनगर के गेस्ट हाउसों को सुरक्षित समझकर यहां आए दिन दूर दूर से सैकड़ों की संख्या में युवक युवतियां आते हैं। इस बात की चर्चा आम लोगों के जुबान पर रहती है। पुलिस और प्रशासन द्वारा भी समय समय पर कार्यवाही की जाती है।

लेकिन इसके बावजूद युवक-युवतियों का यहां पहुंचने और गेस्ट हाउसों में अवैध ढंग से ठहरने का सिलसिला व्यापार का रूप ले चुका है। यह कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कुशीनगर में दर्जनों शिक्षण संस्थान है। हजारों के संख्या में छात्र छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। यहां के बिगड़ते माहौल को देखकर अभिभावकों की भी चिंता बढ़ी हुई है। इस कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश नहीं लग पाना पुलिस प्रशासन के लिए भी चुनौती है। छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा, चौकी प्रभारी कुशीनगर सुजीत पांडेय, एसआई सत्य प्रकाश तिवारी, राहुल प्रजापति, कांस्टेबल राहुल त्रिपाठी और महिला कांस्टेबल मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें:लड़कियों को जाल में फंसा कर देह व्यापार कराने वाले गिरोह पर ऐक्शन, 3 पर गैंगस्टर
ये भी पढ़ें:कंप्यूटर सेंटर पर रेड, पढ़ाई की आड़ में चल रहे अवैध स्पा सेंटर में देह व्यापार
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |