Hindi NewsUP NewsBefore PM Modi visit to Varanasi, CM Yogi inspected preparations and gave instructions to officers
पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से पहले सीएम योगी ने देखी तैयारी, अफसरों को दिए निर्देश; जानें क्या कहा

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से पहले सीएम योगी ने देखी तैयारी, अफसरों को दिए निर्देश; जानें क्या कहा

संक्षेप:

पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से पहले सीएम योगी ने तैयारियां परखीं। योगी आदित्यना ने मोदी के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को खास निर्देश दिए। यहां शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदेभारत ट्रेन को रवाना करेंगे।

Thu, 6 Nov 2025 06:58 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पीएम नरेंद्र मोदी के काशी दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने तैयारियांं देखीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह बनारस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर और खास तौर पर प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की समीक्षा की औऱ मौके का जायजा भी लिया। सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिए। यहां शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदेभारत ट्रेन को रवाना करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करीब 15 मिनट तक निरीक्षण के दौरान सीएम ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। मौजूद प्रशासनिक और रेलवे अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और यात्रियों को परेशानी न हो। सीएम ने स्टेशन पर साफ-सफाई, एंट्री और एग्जिट रूट के साथ अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति भी परखी। यह भी कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें, ताकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कार्यक्रम सुचारु और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो। मुख्यमंत्री ने इसके पूर्व काशी विश्वनाथ औऱ कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना की। तत्पश्चात मणिकर्णिकाघाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे। पर्यटन विभाग के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद मंदिर में दर्शन-पूजन किया। यमुनाचार्य महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर प्रणाम भी किया।

अफसरों के साथ तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री बनारस रेलवे स्टेशन से करीब पौने 10 बजे सर्किट हाउस लौटे। यहां विश्राम करने के बाद बाबतपुर एय़रपोर्ट के लिए रवाना हो गये। सर्किट हाउस में प्रवास के दौरान विभिन्न समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की। योगी दो दिनी दौरे पर बुधवार की देर शाम बनारस पहुंचे थे। उन्होंने नमो घाट पर देव दीपावली का शुभारंभ किया था। वह बुधवार रात में सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ प्रधानमंत्री दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।

मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी की जाए

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी की जाए। मार्गों को आकर्षक तरीके से सजाया जाए। पूरे शहर में साफ-सफाई हो। वीआईपी आगमन को देखते हुए पहले से रूट डायवर्जन की जानकारी आमजन में जारी कर दें। ताकि आम लोगों को बाधा न हो। उन्होंने आम दिनों में भी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर विशेष जोर दिया। देव दीपावली के मौके पर जो शहर में सफाई व्यवस्था है, उसे सामान्य दिनों में भी बनाए रखें। इसके लिए नगर निगम कार्ययोजना बनाकर काम करें।

ये भी पढ़ें:गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी
ये भी पढ़ें:योगी ने पहला दीप जलाकर देव दीपावली का किया शुभारंभ; 25 लाख दीयों से जगमगाई काशी
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |