Hindi NewsUP Newsbefore murder of bike showroom owner she made reel based on a film song people asked are you a mahamandaleshwar
हत्या से पहले पूजा ने फिल्मी गीत पर बनाई रील, लोग बोले-‘कातिल नागिन’; पूछा- आप महामंडलेश्वर कैसे?

हत्या से पहले पूजा ने फिल्मी गीत पर बनाई रील, लोग बोले-‘कातिल नागिन’; पूछा- आप महामंडलेश्वर कैसे?

संक्षेप:

फेसबुक पर पूजा ने आईडी बना रखी है। 3400 से अधिक लोग इस पर जुड़े हुए हैं। यहां पूजा की ओर से कई रील्स डाली गई हैं। हत्या से पहले पूजा ने एक रील डाली, जिसमें वह हवन यज्ञ के सामने बैठी हैं। इस पर लिखा कि जीना मरना सुख दुख हार जीत, अब सोचना छोड़ दिया... क्योंकि मां तेरे प्यार में तुझसे ही बन गए।

Tue, 7 Oct 2025 11:05 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

यूपी के अलीगढ़ में बाइक शो रूम के मालिक अभिषेक गुप्ता के हत्याकांड में फरार पूजा की तलाश में एक तरफ पुलिस की चार टीमें तीन राज्यों में दबिश दे रही हैं तो दूसरी तरफ इस घटना के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच पूजा की फेसबुक आईडी के पोस्ट भी चर्चाओं में हैं। हत्या से पहले पूजा ने फिल्मी गीत पर रील बनाकर डाली थी। इस पर लोगों ने कमेंट करते हुए उसे कातिल नागिन तक बताया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती (डॉ. पूजा शकुन पांडेय) के नाम से फेसबुक पर पूजा ने आईडी बना रखी है। इस पर 3400 से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। यहां पूजा की ओर से कई रील्स डाली गई हैं। हत्या से पहले पूजा ने एक रील डाली, जिसमें वह हवन यज्ञ के सामने बैठी हैं। इस पर लिखा कि जीना मरना सुख दुख हार जीत, अब सोचना छोड़ दिया... क्योंकि मां तेरे प्यार में तुझसे ही बन गए। इसी के साथ क्यूं तेरे ही ख्वाब अब बुनता हूं हर पल गीत भी लगाया गया है। इस पर एक व्यक्ति ने कमेंट किया कि पुलिस ढूंढ रही है। जब आप विवाहित हैं तो नाम के आगे महामंडलेश्वर कैसे लिख सकती हैं। एक अन्य ने लिखा कि अगर फिल्मी गीतों का शौक है तो शादी करके गृहस्थ जीवन जीओ। इस ढोंग की कोई जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें:लव अफेयर में मर्डर: एक ही जगह पर छिपी है 25 हजार की इनामी महामंडलेश्वर

प्रकृति के साथ रोमांस ही सच्चा प्यार और जिंदगी

पूजा ने इससे पहले भी तमाम रील बनाकर डाली हैं। इनमें कहीं वह अस्पताल में इलाज कराते नजर आ रही हैं तो कहीं नदी किनारे खड़ी हैं। एक पोस्ट पर लिखा है कि प्रकृति के साथ रोमांस ही सच्चा प्यार और जिंदगी है। इसके साथ कुछ तो बता ऐ जिंदगी गीत को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें:लव अफेयर में मर्डर: महामंडलेश्वर पूजा की तीन राज्यों में तलाश, मिले अहम सुराग

दो महीने पहले पूजा ने दर्ज कराया था ये केस

20 जुलाई को पूजा की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें कहा था कि पाकिस्तान के नंबर से उनको व्हॉट्सएप कॉल आई। फोन उठाते ही बोला कि उल्टी गिनती चालू। दो दिन में मरवा देंगे। आरोप था पहले भी धमकी दी जा चुकी है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |