शादी से पहले युवक ने पुलिस से कहा बचा लो, घर जमाई बनाना चाह रहे

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

शादी से पहले युवक ने पुलिस से कहा कि ससुरालियों से बचा लो। युवक ने अपनी ससुराल के लोगों पर मानसिक प्रताड़ना, शादी का पूरा खर्च उठाने और घर जमाई बनने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

शादी से पहले युवक ने पुलिस से कहा बचा लो, घर जमाई बनाना चाह रहे

खुशियों के माहौल में उस वक्त खलल पड़ गया जब एक मंगेतर को अपने ही होने वाले ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस की शरण लेनी पड़ी। मामला यूपी के लखनऊ में निगोहां थाने के गौतमखेड़ा का है, जहां एक युवक ने अपनी ससुराल के लोगों पर मानसिक प्रताड़ना, शादी का पूरा खर्च उठाने और घर जमाई बनने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। ससुरालीजनों की हरकत से मानसिक रूप से परेशान पीड़ित ने निगोहां थाने की पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

निगोहां गौतमखेड़ा निवासी पीड़ित युवक का विवाह नगराम के डिघारी गांव (वर्तमान निवासी कानपुर के किदवई नगर) की एक युवती से 13 मई को होना है। युवक के मुताबिक एक मई को गोद भराई, वरीक्षा का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान युवक ने अपनी होने वाली पत्नी को करीब सवा लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण उपहार में दिए। युवक का आरोप है कि सभी रस्में पूरी होने के बाद से ही कन्या पक्ष लोगों के तेवर बदल गए।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

कानपुर बारात ले जाने की जिद

पीड़ित युवक का आरोप है कि पहले शादी डिघारी गांव से होनी तय हुई थी, लेकिन अब ससुरालीजन उन पर बारात कानपुर ले जाने का दबाव बनाने लगे हैं। साथ ही ससुराल पक्ष चाहता है कि शादी का पूरा खर्च पीड़ित खुद उठाए। यही नहीं विवाह के बाद घर जमाई बनकर रहे। युवक ने जब इन अनुचित मांगों का विरोध किया तो आरोप है कि उसे फोन पर अपमानित और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

कार्ड भी बांटे जा चुके, अब बढ़ी परेशानी

पीड़ित ने बताया कि शादी की तारीख तय होने के बाद उसने विवाह के कार्ड छपवाए थे। उसने और परिवारीजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों को निमंत्रण भी दे दिया है। अब अचानक नई शर्तें सामने आने से वह और उसके परिवारीजन गहरे सदमे व असमंजस में हैं। परिवार के सामने सामाजिक प्रतिष्ठा और रिश्तों को लेकर भी संकट खड़ा हो गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

शादी की तारीख नजदीक आते देख युवक और उसका परिवार काफी तनाव में है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ सकती है। निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि युवक की ओर से शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत करेंगे। तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।