मुकदमे में फंसाने की धमकी से आहत होकर की युवक ने आत्महत्या!
Basti News - बस्ती। जिले के रुधौली थानाक्षेत्र में एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का

बस्ती। जिले के रुधौली थानाक्षेत्र में एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान में आने वाले कुछ लोगों ने मिलकर युवक को परेशान किया। उसे फर्जी तरीके से पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। यह सब बातें उसने अपने मामा को बताई थी और इन्हीं बातों से आहत होकर उसने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। प्रकरण में मृतक के मामा की शिकायत पर कोर्ट ने रुधौली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है。
शिकायत की जानकारी
इसी थानाक्षेत्र के चोंगरी निवासी श्याम बहादुर उर्फ सुनील ने शिकायती-पत्र में बताया कि उनका भांजा विशाल जायसवाल उर्फ कैलाश जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल बरगदहिया थाना गौर जिला बस्ती, नसीबगंज चौराहे पर समीम खान के मकान में एक कमरा किराए पर लेकर चाय की दुकान करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। करीब वर्ष से दुकान यहीं पर कर रहा था। उसका हालचाल लेने के लिए वे जाते रहते थे और फोन पर बातचीत भी होती रहती थी। विशाल ने उन्हें बताया था कि मुकेश नाम का एक व्यक्ति उनके दुकान पर चाय पीने आता रहता है, जिसके साथ उसका लेनदेन भी चलता है। उसकी दुकान पर एक लड़की अपनी मां के साथ आती थीं। इसी दौरान लड़की के साथ उनके भांजे का मधुर संबंध हो गया।
आत्महत्या का कारण
आरोप है कि इसी बात का लाभ लेते हुए आरोपी पक्ष के लोग मिलकर उनके भांजे से पैसे की मांग करने लगे। बोले कि अगर पैसा देने के लिए मना किया तो तुम्हें पाक्सो एक्ट में फंसा देंगे। यह पूरी बात भांजे विशाल ने उन्हें बताई थी। 27 जनवरी 2026 को रात में इन्हीं सब बातों से आहत होकर उनके भांजे ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद लड़की का पिता पर मौजूद थे। साथ ही मौके से उनके भांजे का मोबाइल भी गायब कर दिया। पुलिस ने रुधौली थानाक्षेत्र के चोंगरी निवासी श्याम बहादुर उर्फ सुनील की तहरीर पर आरोपी मुकेश, राजेश, राजेश की पत्नी और लड़की के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की विवेचना एसआई जयविन्द यादव को सौंपी गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


