केक पर नहीं लिखा था एक्सपायरी डेट, खाने से हुई है युवक की मौत

Mar 03, 2026 03:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - गौर थानाक्षेत्र के महुआडाबर गांव में 'राजा ब्रांड' का केक खाने के बाद एक युवक की मौत हो गई और एक बच्चे की हालत बिगड़ गई। प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई तेज की और बभनान बाजार में छापेमारी की। जांच में 'राजा ब्रांड' केक के नमूने लिए गए और दुकान में एक्सपायरी डेट की अनियमितता पाई गई।

केक पर नहीं लिखा था एक्सपायरी डेट, खाने से हुई है युवक की मौत

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गौर थानाक्षेत्र के महुआडाबर गांव में कथित रूप से ‘राजा ब्रांड’ का केक खाने के बाद एक युवक की मौत और एक मासूम की हालत बिगड़ने के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। घटना के दूसरे दिन सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने बस्ती-गोंडा जनपद की सीमा पर स्थित बभनान बाजार में छापेमारी की। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवीपाटन मंडल गोंडा अजीत कुमार मिश्रा और सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बस्ती मंडल चितरंजन सिंह के नेतृत्व में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश वर्मा, सुभेष कुमार और गोंडा जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकुर मिश्रा की टीम ने श्रीश्याम इंटरप्राइजेज नामक दुकान पर जांच की।

छापेमारी के दौरान टीम ने ‘राजा ब्रांड’ केक का नमूना संग्रहित किया। पूछताछ में दुकान मालिक पंकज अग्रवाल ने सप्लाई से संबंधित बिल प्रस्तुत किया, जिसमें बस्ती स्थित संजय ट्रेडर्स का नाम सामने आया। जांच के दौरान दुकान में मिले केक के पैकेटों पर एक्सपायरी डेट अंकित नहीं पाई गई, जिसे गंभीर अनियमितता माना गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।