ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्तीरोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हुआ दिल्ली से लौट रहा युवक 

रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हुआ दिल्ली से लौट रहा युवक 

दिल्ली से बस्ती लौट रहा युवक रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। नगर थाना क्षेत्र के बढ़नी का रहने वाला विशाल यादव (20) रविवार की दोपहर में दिल्ली से बस पर सवार हुआ था। उसे अपने गांव जाने के लिए...

रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हुआ दिल्ली से लौट रहा युवक 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,बस्‍ती Mon, 24 Feb 2020 11:48 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली से बस्ती लौट रहा युवक रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। नगर थाना क्षेत्र के बढ़नी का रहने वाला विशाल यादव (20) रविवार की दोपहर में दिल्ली से बस पर सवार हुआ था। उसे अपने गांव जाने के लिए बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बे में उतरना था।

सोमवार की सुबह करीब नौ बजे बस रूकी और बेहोशी की हालत में उसे नीचे उतार बस आगे बढ़ गई। स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई और मोबाइल से बस की फोटो खींच ली। विशाल को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस के अनुसार यात्री को उतारने वाली बस बस्ती डिपो की है। घटना की छानबीन की जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें