प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की खूब पिटाई, कार तोड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने कार से पहुंचा। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की और कार तोड़ डाली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और कार को थाने ले गई। मामले की जांच जारी है।

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की खूब पिटाई, कार तोड़ा

बस्ती। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक कार से अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। युवक के गांव में पहुंचने की भनक लगते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और युवक को दबोच लिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान युवक के साथ मौजूद उसके भाई को भी नहीं बख्शा। ग्रामीणों का गुस्सा युवक की पिटाई के बाद नहीं शांत हुआ तो उसकी कार भी तोड़ डाला। ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ कर उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई।बताया जा रहा है कि जिस कार से युवक गांव पहुंचा था वह गांव के किसी व्यक्ति से मांगकर लाया था। देर रात तक थाने पर ग्रामीणों व दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।