एसपी व थानाध्यक्ष को गालियों से नवाजने वाला गया जेल
फोटो परिचय- एसपी व थानाध्यक्ष को गाली देने वाले गिरफ्तार आरोपी संग पुलिस फोटो परिचय- एसपी व थानाध्यक्ष को गाली देने वाले गिरफ्तार आरोपी संग पुलिस

बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष को गाली देने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें एक युवक पुलिस अधीक्षक बस्ती व थानाध्यक्ष गौर को गालियों से नवाज रहा था। ‘हिन्दुस्तान’ समाचार पत्र वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने युवक को चिह्नित किया और शनिवार को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गौर थाना क्षेत्र के केसरई गांव निवासी रमाकांत के रूप में बताई।
पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शांतिभंग में चालान कर सक्षम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली देने का वीडियो सामने आया था। जिसकी जांच-पड़ताल में आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


