प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने दी थी जान, आरोपी गिरफ्तार
Basti News - कप्तानगंज के भरवलिया गांव में 25 वर्षीय युवती ने पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती के माता-पिता की शिकायत पर उसकी भाभी को गिरफ्तार किया है। घटना 5 अप्रैल को हुई थी, जब युवती ने फंदा लगाकर जान दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।

कप्तानगंज। थानाक्षेत्र के भरवलिया गांव में 25 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती ने बीते पांच अप्रैल की शाम पारिवारिक कलह से परेशान होकर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा था, जहां रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई। मृतका के माता-पिता ने अपनी बहू रुबी पत्नी जितेंद्र पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसे बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया था। मृतका के पिता राममूरत निवासी भरवलिया थाना कप्तानगंज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


