युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर केस

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती में एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जिससे वह और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं। आरोपितों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर केस

बस्ती, निज संवाददाता। एक युवती को बदनाम करने की नीयत से आपत्तिनजक व अश्लील वीडियो वायरल करने की घटना सामने आई है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती ने तहरीर देकर बताया है कि उन्हें समाज में बदनाम करने की नीयत से उनका अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल किया जा रहा है। इससे वे और उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है। इस बारे में जब आरोपितों से शिकायत की तो उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अम्बेडकरनगर जनपद के इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी विवेक, अभिषेक समेत पांच लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जांच एसआई अजय कुमार पांडेय को सौंपी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।