Basti News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र के भिऊरा गांव में शुक्रवार देर रात पत्नी से

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र के भिऊरा गांव में शुक्रवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया।भिऊरा गांव निवासी आशुतोष (25) का शुक्रवार रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय आशुतोष शराब के नशे में था। विवाद के बाद वह नाराज होकर कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद कमरे में लगे पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।परिजनों

को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा खोलने तक आशुतोष फंदे से लटक चुका था। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान