विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेश
Basti News - बस्ती में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री श्याम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. वीके वर्मा ने स्वास्थ्य को सबसे बड़ी संपत्ति बताया। पूर्व सांसद हरिशंकर सफरीवाला ने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर चर्चा की। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं की अहमियत को समझाने का प्रयास किया गया।

बस्ती। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री कमिश्नर कोर्ट बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा के संयोजन में कलेक्ट्रेट परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है। दैनिक जीवन में स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और नियमित जांच, संतुलित आहार और व्यायाम को अपनाएं। पूर्व सांसद हरिशंकर सफरीवाला ने कहा कि आज के दौर में मधुमेह, हृदय रोग, मोटापा और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन बीमारियों का मुख्य कारण खराब जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों की कमी है।
आयोजक श्याम प्रकाश शर्मा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य सेवाओं की अहमियत को समझाने के लिए समर्पित होता है। अध्यक्षता बीएन शुक्ल ने किया। छोटेलाल वर्मा, संजीव पांडेय, अमर पाल, डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’, डॉ. राजेंद्र सिंह राही, बालकृष्ण चौधरी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दीनानाथ यादव, राहुल सिंह, लालजी पांडेय आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


