कार्यशाला : प्रबंध समिति शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी
Basti News - बस्ती में बीआरसी के प्रांगण में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाना, वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करना और विद्यालय विकास में समुदाय की भागीदारी को सशक्त बनाना था। बीईओ ने प्रधानाध्यपकों से जानकारियों को लागू करने की अपील की।

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बीआरसी के प्रांगण में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला बीईओ विजय आनंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला में ब्लॉक के सभी 159 परिषदीय विद्यालयों के एसएमसी अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाना, वित्तीय एवं प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा विद्यालय विकास में समुदाय की सक्रिय भागीदारी को सशक्त बनाना था। बीईओ ने प्रधानाध्यपकों से कार्यशाला में प्राप्त जानकारियों को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने और अभिभावकों को विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ने की अपील की। एआरपी सन्तोष कुमार शुक्ल और रवीश कुमार मिश्र के निर्देशन में कार्यशाला के प्रशिक्षक डॉ. श्रीनारायन मिश्र, विपिन शुक्ल, मनीष पाण्डेय और लवकुश त्रिपाठी ने विस्तृत ढंग से एसएमसी अध्यक्षों और प्रधानाध्यपकों कार्य दायित्व एवं विद्यालय संचालन के बारे में बताया।
इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारी रामसागर वर्मा, रामपियारे, श्रवण कुमार, प्रेम सागर सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक और एसएमसी अध्यक्ष उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


