Basti News: गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से ठगी
Basti News: बस्ती के पैड़ा खरहरा गांव में सोमवार को दो बाइक सवार युवकों ने महिलाओं को गैस कनेक्शन दिलाने का झांसा देकर 1500 रुपये ठग लिए। आरोपी महिलाओं से आधार कार्ड और फोटो भी ले गए। दोनों महिलाओं ने पैड़ा चौराहे पर जाकर जब गैस कनेक्शन की गाड़ी नहीं पाई, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैड़ा खरहरा गांव में सोमवार को बाइक सवार दो उचक्कों ने गैस कनेक्शन दिलाने का झांसा देकर दो महिलाओं से 1500-1500 रुपये ठग कर फरार हो गए। आरोपी महिलाओं से फोटो व आधार कार्ड भी साथ ले गए। गुड़िया के घर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने महिला को बताया कि गैस कनेक्शन के लिए नाम निकला है। गैस कनेक्शन की गाड़ी पैड़ा चौराहे पर खड़ी है। युवकों ने 1500 रुपये देने पर तत्काल गैस कनेक्शन दिलाने का हवाला दिया। युवकों की बातों में आकार महिला ने 1500 रुपये, आधार कार्ड और फोटो दे दिया।
इसके बाद युवकों ने पास में रहने वाली उर्मिला से गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर कागजात और 1500 रुपये ले लिया। बाइक सवार युवकों ने दोनों महिलाओं को पैड़ा चौराहे पर आने को कहते हुए निकले गए। महिलाएं कुछ देर बाद जब पैड़ा चौराहे पर पहुंचीं तो तो गैस कनेक्शन की कोई गाड़ी मिली और न ही दोनों युवक दिखाई दिए। काफी देर ढूढ़ने के बाद जब दोनों युवक नहीं मिले तब इन दोनों महिलाएं ठगी का शिकार होने पर घर चली गई।

