ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई थी महिला, वापस कराया रुपया
Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
रूधौली थानाक्षेत्र की एक महिला का मोबाइल हैक कर जालसाज ने उनके खाते से 15500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। महिला ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। रुधौली साइबर सेल ने सक्रियता दिखाई और पूरी राशि महिला के खाते में वापस कराई।

बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। रूधौली थानाक्षेत्र के हनुमानगंज निवासी एक महिला के मोबाइल को एपीके फाइल भेजकर जालसाज ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके खाते से 15500 रुपया ट्रांसफर करा लिया, जिसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर की गई। प्रकरण में रुधौली साइबर सेल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए साइबर फ्राड की पूरी रकम 15500 रुपया महिला के खाते में वापस कराने में सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ें:साइबर सेल ने पीड़ित की पूरी रकम वापस कराई
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


