लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ किया दुष्कर्म
Basti News - बस्ती में एक महिला के साथ लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म की घटना हुई। आरोप है कि आरोपी अमित कुमार ने महिला को बाइक पर बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया और उसका मोबाइल सिम भी निकाल लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बस्ती, निज संवाददाता। लिफ्ट देने के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि उनके गांव का एक व्यक्ति उन्हें रास्ते में मिला और घर छोड़ने के बहाने उन्हें बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में किसी सूनसान स्थान पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही मोबाइल का सिम भी निकाल कर ले लिया। प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अमित कुमार उर्फ रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि 13 जुलाई 2025 को वह दवा कराने के सिलसिले में बस्ती आई हुईं थीं।
शाम करीब सात बजे अपने घर वापस सिद्धार्थनगर जाने के लिए सवार पकड़ने कोतवाली के बड़ेवन चौराहे पर पहुंची। आरोप है कि बड़ेवन के पास ही उन्हें उनके गांव का रहने वाला आरोपी अमित उर्फ रवि मिल गया। उसने उन्हें देखकर कहा कि हम भी गांव ही चल रहे हैं। उसने हेलमेट लगा रखा था और उनका मोबाइल लेकर कहीं फोन किया। उसका विश्वास करके बाइक पर बैठ गईं। इसके बाद वह बाइक को हरदिया चौराहे से वाल्टरगंज की तरफ जाने वाले रास्ते पर ले गया। यहां सड़क किनारे एक जगह लॉबी के पास ले जाकर जमीन पर पटक दिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। रात का समय और सूनसान स्थान होने के कारण का काफी डर गईं और आरोपी ने मोबाइल का सिम भी निकाल दिया, जिससे कहीं फोन न कर सकें। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिद्धार्थनगर के रहने वाले आरोपी अमित उर्फ रवि के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर शुरू कर दी गई है। ---
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


