Basti News: शादी का आश्वासन देकर घर बनाने के नाम पर लिया रुपया, फिर तोड़ लिया संबंध, हुआ केस

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती में एक महिला ने अमानत में खयानत के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि राम बिहारी नामक व्यक्ति ने घर बनवाने के नाम पर 3,27,000 रुपये लिए और बाद में जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Basti News: शादी का आश्वासन देकर घर बनाने के नाम पर लिया रुपया, फिर तोड़ लिया संबंध, हुआ केस

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती पुलिस ने अमानत में खयानत के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि करीब पांच वर्ष पूर्व उनका परिचय राम बिहारी नाम के व्यक्ति से हुआ। दोनों में बातचीत होने लगी। आरोपी ने अपने घरवालों से भी उनकी मुलाकात कराई और दोनों के विवाह की बात आगे बढ़ने लगी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने घर बनवाने के नाम पर 2021 में उनसे विभिन्न किस्तों में कुल तीन लाख 27 हजार रुपया ले लिया। इसके बाद आरोपी के व्यवहार में परिवर्तन में आ गया।

उन्होंने अपना पैसा मांगा तो जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: शादी का आश्वासन देकर घर बनाने के नाम पर लिया रुपया, फिर तोड़ लिया संबंध, हुआ केस