Basti News: हादसे में महिला की मौत मामले में मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान, बस्ती
Basti News: बस्ती, हिटी। मुंडेरवा पुलिस ने सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में

Basti News: बस्ती, हिटी। मुंडेरवा पुलिस ने सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में केस दर्ज किया है। संतकबीरनगर कोतवाली के जंगल ऊन निवासी विजय कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि वर्तमान में वह मुंडेरवा थाने के सिकरा पठान में रहते हैं। गत तीन सितंबर की शाम उनकी मां बहौना देवी नहर पुल के पास गई थीं। यहां पर एक बाइक सवार ने लापरवाही से उन्हें ठोकर मार दी। उन्हें गंभीर चोट आई बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


