कुआनो में कूदने पहुंची महिला को परिजनों ने बचाया

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती के मूड़घाट पुल पर एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन उसके परिजन समय पर पहुंच गए और उसे रोक लिया। महिला मानसिक तनाव और घरेलू कलह से परेशान थी। परिजनों ने उसे डांट लगाई और फिर उसे घर ले गए।

कुआनो में कूदने पहुंची महिला को परिजनों ने बचाया

बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के मूड़घाट पुल पर गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक विवाहिता पारिवारिक विवाद के चलते पुल से कुआनो नदी कूदकर आत्महत्या करने के लिए आ पहुंची। गनीमत रही कि इसकी भनक परिजनों को लग गई और वे समय रहते मौके पर पहुंच गए और उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने मूड़घाट पुल पर पहुंची महिला मानसिक तनाव और घरेलू कलह से परेशान थी। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे वह पुल के किनारे पहुंचकर नदी में छलांग लगाने की तैयारी कर रही थी। तभी उसके परिजन वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया।इस

दौरान परिजनों ने उसे डांट भी लगाई। हाथापाई की नौबत देखकर पुल पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद में परिजन महिला को अपने साथ घर लेकर चले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।