प्रेमी को जलाकर मारने वाली महिला गिरफ्तार
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। आग में जलाकर प्रेमी की हत्या करने की आरोपित महिला को

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। आग में जलाकर प्रेमी की हत्या करने की आरोपित महिला को मुंडेरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि लालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली आरोपित महिला क्रांति चौधरी को पुलिस टीम ने मुण्डेरवा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आग में गंभीर रूप से झुलसे युवक ने छह मई की देर रात इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में दम तोड़ दिया था। प्रकरण में गुरुवार को मुण्डेरवा पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया था। आरोपी महिला को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है.
प्रेम संबंध
बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय युवक का प्रेम संबंध पड़ोस के गांव की रहने वाली एक शादीशुदा महिला से हो गया। इसके बाद महिला युवक के साथ आकर उसके घर पर ही आकर रहने लगी। करीब दो माह से दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। युवक दो भाइयों में छोटा था। बीते एक मई की रात उसके माता-पिता घारी में सो रहे थे। घर में महिला और युवक ही मौजूद थे। रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। आरोप है कि देर रात करीब सवा 11 बजे जब युवक कमरे में सो रहा था। तभी महिला ने उस पर व आसपास कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी और खुद कमरे से बाहर निकाल कर दरवाजा बंद कर दिया था.
घटनास्थल पर मदद
स्थानीय लोगों ने डायल 112 व 108 एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया था। परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल बस्ती ले गए। यहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान बुधवार की रात युवक ने दम तोड़ दिया। सीओ ने बताया कि फरार आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह, एसएसआई अमरनाथ यादव, हेड कांस्टेबल पुनीत पाठक, कांस्टेबल कामोद कुशवाहा, महिला कांस्टेबल मौसम यादव शामिल रहीं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


