Basti News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े त्वचा रोगी

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती में मौसम की बदलती स्थिति ने त्वचा संबंधी बीमारियों को बढ़ा दिया है। चिकित्सकों के अनुसार, तापमान में उतार-चढ़ाव और अधिक पसीना आने से फंगल इंफेक्शन, दाद, और एलर्जी के मामले बढ़ गए हैं। हर्पीज जोस्टर के मरीजों की संख्या लगभग तीन गुना बढ़ गई है, जिससे चिकित्सा कॉलेज में भीड़ बढ़ गई है।

Basti News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े त्वचा रोगी

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मौसम के बदलते रुख ने त्वचा संबंधी बीमारियों की परेशानी बढ़ा दी है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश और उमस के कारण लोग त्वचा रोगों की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक तापमान में उतार-चढ़ाव और अत्यधिक पसीना आने से फंगल इंफेक्शन, दाद, एलर्जी समेत अन्य त्वचा रोग बढ़ रहे हैं। इन दिनों हर्पीज जोस्टर (अधेड़ी) के मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। पहले जहां महीने में 15 से 25 मरीज हर्पीज जोस्टर के इलाज के लिए पहुंचते थे, वहीं अब इनकी संख्या करीब तीन गुना हो गई है। मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग की ओपीडी में सोमवार को 300 से अधिक मरीज पहुंचे।

ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। दाद, एलर्जी और दवा रिएक्शन के अलावा पैरों में बैक्टीरियल इंफेक्शन की शिकायत लेकर भी काफी संख्या में मरीज पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार इनमें सबसे अधिक संख्या हर्पीज जोस्टर से पीड़ित मरीजों की रही। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मुद्दशिर ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लाल चकत्ते, दाने और एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। हर्पीज जोस्टर के मरीज भी तेजी से सामने आ रहे हैं। इसमें शरीर के किसी भी हिस्से में एक साथ कई लाल रंग के दाने निकलते हैं, जो बाद में फफोले का रूप ले लेते हैं। इसमें तेज दर्द होता है और कई बार मरीजों को कपड़े पहनने में भी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि समय पर इलाज नहीं मिलने पर हर्पीज जोस्टर आंखों को भी प्रभावित कर सकता है। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ त्वचा को साफ और सूखा रखने, अत्यधिक पसीने से बचने तथा लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दे रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े त्वचा रोगी