सुबह घने बादलों संग हुई हल्की बूदाबांदी, फिर खिलने लगी धूप
Basti News - बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में मौसम का मिजाज शनिवार को एक बार फिर से
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में मौसम का मिजाज शनिवार को एक बार फिर से बदलता नजर आया। सुबह के वक्त आसमान में घने बादल छाए रहे। शहर में सुबह करीब साढ़े सात हल्की बूदाबांदी हुई। साथ ही कुछ ग्रामीण इलाकों में भी हल्की बूदाबांदी देखने को मिली। इसके चलते सुबह के वक्त मौसम गुरुवार की अपेक्षा सर्द रहा। सुबह दस बजते-बजते आसमान में हल्की धूप खिल आई। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहने से सूर्य देव की तपिश कम दिखी। जिससे मौसम में हल्की ठंड बरकरार रही। जनवरी के शुरूआती हफ्तों में पड़ी कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम बदलने लगा है।
इससे स्कूली बच्चों से लेकर कामकाजी लोगों को काफी राहत मिली है। शनिवार को भी मौसम का मिजाज खुशनुमा रहा। सुबह के वक्त बूदाबांदी व घने बादलों के चलते लोग ऊनी कपड़ों से लैस नजर आए। जबकि सुबह दस बजे के बाद हल्की धूप खिलने के बाद लोग हॉफ स्वेटर व जाकेट में भी नजर आने लगे। बदलते मिजाज के बीच कोहरा न पड़ने से भी वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। शुक्रवार को सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान का पारा 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप खिलने के साथ अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




