Basti News: मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई उमस, किसानों में भी बढ़ी बेचैनी

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती में मौसम का मिजाज बदल गया है। चार दिनों से बारिश न होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। बिजली की कटौती ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। किसानों को फसलों के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द बारिश की उम्मीद है ताकि गर्मी और कृषि समस्याओं से राहत मिल सके।

Basti News: मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई उमस, किसानों में भी बढ़ी बेचैनी

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार की सुबह से भी छांव और धूप का सिलसिला चलता रहा, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही रही। जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद थी, लेकिन दस बजे के बाद आसमान साफ होने लगा। उधर कई क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बिजली बाधित होने से घरों में पंखे और कूलर बंद रहे। जिससे बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

जनपद में बारिश नहीं होने का असर खेती पर भी दिखाई देने लगा है। धान की रोपाई करने वाले किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए निजी नलकूप व डीजल पंप का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम में लगातार बनी उमस और बारिश की कमी से आम जनजीवन के साथ-साथ कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोग जल्द बारिश होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, ताकि गर्मी से राहत मिलने के साथ किसानों को भी राहत मिल सके। शुक्रवार को न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।