देर रात में मोबाइल पर आया अलर्ट, सुबह को गरज के साथ हुई बारिश

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती में मौसम विभाग का अलर्ट गुरुवार रात एक बजे आया। शुक्रवार सुबह छह बजे गरज और चमक के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। बारिश से पहले ठंडी हवाएं चलने लगी थीं। मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवा और बारिश की चेतावनी जारी की थी।

देर रात में मोबाइल पर आया अलर्ट, सुबह को गरज के साथ हुई बारिश

बस्ती। मौसम विभाग का अलर्ट गुरुवार रात लगभग 1:43 बजे मोबाइल फोन पर आने लगा। शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे गरज व चमक के साथ बारिश होने लगी। ठंडी हवाओं का चलना देर रात से ही शुरू हो गया था। इससे मौसम काफी सुहाना हो गया था। हालाकि बारिश के कुछ ही देर बाद आसमान साफ होने लगा और धूप निकल आई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। यह दूसरी बार हुआ है कि मौसम विभाग की ओर से समय रहते अलर्ट जारी किया गया। अलर्ट में तेज हवा के साथ बिजली गिरने व बारिश होने की चेतावनी जारी की गई थी।

कहा गया था कि चार घंटे के अंदर बारिश हो सकती है। सुबह के समय तेज गरज के साथ पश्चिम की ओर से घने काले बादल उठने शुरू हो गए थे। बिजली कड़कने की लगातार आवाज आ रही थी। हालाकि मौसम विभाग की सूचना प्रसारित होने के बाद ज्यादातर लोग अलर्ट हो गए थे। सुबह लगभग छह बजे से बारिश शुरू हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।