मंडी में खराब पड़ा वाटर कूलर, ठीक कराने की मांग

Mar 02, 2026 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती में अमौली कृषि मंडी में लगाया गया वाटर कूलर खराब पड़ा है, जिससे किसानों और व्यापारियों को पेयजल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की आवश्यकता बढ़ गई है, लेकिन कई बार शिकायतों के बावजूद इसे ठीक नहीं किया गया है। व्यापारियों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है।

मंडी में खराब पड़ा वाटर कूलर, ठीक कराने की मांग

बस्ती, निज संवाददाता। राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति अमौली के परिसर में व्यापारियों और आम नागरिकों के सुविधा के लिए लगाया गया वाटर कूलर काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है। वाटर कूलर का मोटर खराब होने के साथ ही उसके आसपास झाड़ियां उग गई है। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से मंडी में आने वाले किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी में प्रतिदिन हजारों किसान और व्यापारी मंडी में व्यापार करने के लिए आते जाते रहते है। ऐसे में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है।

व्यापारियों का कहना है कि कई बार वाटर कूलर की समस्या से मंडी समिति को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक इसको ठीक नहीं कराया गया। व्यापारी मनोज कुमार, गौरी शंकर, नबाब, रामदीन, रामचंदर, अनवर, रामू सहित अन्य का कहना है कि गर्मी का मौसम आ रहा है इस मौसम में पानी की अवश्यकता सबसे अधिक रहती है। परिसर में लगा वाटर कूलर खराब होने से मंडी के कारोबारियों सहित अन्य किसानों को प्यास बुझाने के लिए बंद बोतल का सहारा लेना पड़ता है। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन से तत्काल वाटर कूलर को ठीक कराने की मांग की, जिससे गर्मी में पेयजल के लिए भटकना न पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।