Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsWaste Disposal Crisis in Santkabirnagar Residents Protest Due to Center Shutdown
विवाद के चलते कचरा निस्तारण केंद्र तक नहीं पहुंच रहा है कूड़ा

विवाद के चलते कचरा निस्तारण केंद्र तक नहीं पहुंच रहा है कूड़ा

संक्षेप:

Basti News - संतकबीरनगर जिले के हैंसर बाजार-धनघटा क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण केंद्र विवाद के कारण बंद है, जिससे कई वार्डों में कचरा फैल गया है। कचरे से दुर्गंध से लोग परेशान हैं और नगर पंचायत के जिम्मेदारों की अनियमितता के कारण समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

Dec 12, 2025 11:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा क्षेत्र में के कूड़ा निस्तारण के लिए सरकारी धन से बनाया गया कूड़ा निस्तारण केंद्र भाटपार विवाद के चलते तालाबंदी का शिकार होकर रह गया है जिससे नगर पंचायत के कई वॉर्डों से निकल रहे कूड़े-कचरे का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। राम जानकी मार्ग, धनघटा-नाथनगर मार्ग, कटार-हैंसर मार्ग पर सड़क के किनारे आबादी के करीब कचरे का अंबार लगा हुआ है। तमाम संसाधन उपलब्ध होने के बाद भी कचरा निस्तारण में बाधा उत्पन्न हो रही है जिसको लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा के कई वार्डों के कूड़े -कचरे के निस्तारण के लिए भाटपार वार्ड मे लाखों रुपए की लागत कूड़ा घर का निर्माण पिछले वर्ष कराया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जमीन के विवाद के चलते पिछले कई महीने से निस्तारण केंद्र पर ताला लगा हुआ है जिससे वार्डों से निकलने वाले कचरे को सफाई कर्मी द्वारा धनघटा व आसपास के क्षेत्र में सड़क के किनारे कुडा गड्ढे में छोड़कर उसमें आग लगा दी जाती है जो रात दिन जलता रहता है। कचरे से उठने वाले दुर्गंध से राहगीर परेशान हैं तथा आसपास के घरों के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत के जिम्मेदारो द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। धनघटा चौराहे से उत्तर बंडा रोड पर कचरे के ढेर से दुर्गंध के चलते लोगों का रास्ता चलना दुश्वार हो गया है। राहगीर अहरा निवासी बृजेश, रामपुर निवासी अजीत कुमार, बरखू, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में व्यापक अनियमितता के चलते कूडा निस्तारण सही ढंग से नहीं हो रहा है। कर्मचारी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं जिससे नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। नगर पंचायत कार्यालय पर तमाम संसाधन होने के बाद भी कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इस संबंध में नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा के ईओ से कई बार मोबाइल से संपर्क किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।