चोरी की ई-रिक्शा संग सिद्धार्थनगर का आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती, हिटी। वाल्टरगंज पुलिस ने चोरी के ई-रिक्शा के साथ एक व्यक्ति को

चोरी की ई-रिक्शा संग सिद्धार्थनगर का आरोपी गिरफ्तार

बस्ती, हिटी। वाल्टरगंज पुलिस ने चोरी के ई-रिक्शा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि ई-रिक्शा की पहचान न हो सके, इसलिए आरोपी ने उसे काट कर पार्ट को अलग-अलग कर दिया था। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्यप्रकाश सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को इसी थानाक्षेत्र के पुर्सिया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ कर अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।सीओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सद्दाम, सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थानाक्षेत्र के बैदौला वार्ड नम्बर छह का रहने वाला है।

वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भुजैनिया निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया था कि गत एक अप्रैल को रोज की तरह उनका ई-रिक्शा घर के सामने खड़ा किया और सोने चले गए। सुबह उठने पर ई-रिक्शा चोरी हो चुका था। प्रकरण में वाल्टरगंज पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ के अनुसार पूछताछ में आरोपी सद्दाम ने बताया कि उसने यह ई-रिक्शा भुजैनिया से चुराया था। इसको खोलकर व काट कर टुकड़े में करके कबाड़ी के यहां बेचने के लिए छुपाया था। लेकिन बेचने से पहले पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चेचिस काले रंग की, बाडी सफेद रंग की, चार बैट्री, एक मोटर, पहिया धुर्रा, तीन चक्के व अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्यप्रकाश सिंह, एसआई गामा यादव, हेड कांस्टेबल राजाराम गुप्ता और कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti Newsचोरी की ई-रिक्शा संग सिद्धार्थनगर का आरोपी गिरफ्तार