Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsVoter List Special Revision Campaign Underway in Basti District
एसआईआर की गति तेज, खराब प्रगति वालों से मांगा स्पष्टीकरण

एसआईआर की गति तेज, खराब प्रगति वालों से मांगा स्पष्टीकरण

संक्षेप:

Basti News - बस्ती में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान जारी है। अधिकांश मतदाताओं का गणना प्रपत्र वितरित किया जा चुका है और उसे तेजी से भरकर जमा किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा प्रगति की समीक्षा की जा रही है और असंतोषजनक प्रगति पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

Nov 24, 2025 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवाददाता। विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सूची को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान जारी है। जिले के अधिकांश मतदाताओं का गणना प्रपत्र वितरित हो गया है। अब वह तेजी से भरकर जमा कराया जा रहा है। मतदाता वर्तमान सूची, 2003 की सूची के आधार पर अपने एसआईआर को भर रहे हैं। अधिकारी लगातार भ्रमण कर प्रगति का जायजा ले रहे हैं। प्रत्येक सुपरवाइजर की समीक्षा हो रही है। प्रगति में पिछड़न पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए प्रगति को पूरा कराने का निर्देश दिया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र हर्रैया 307 के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ बीडीओ परसरामपुर विनोद कुमार ने सुपरवाइजर एसआईआर मुकेश पटेल को दिए पत्र में कहा कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन वीसी के माध्यम से एडीएम कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आपके क्षेत्र की प्रगति असंतोषजनक है। आपके क्षेत्र के बूथ संख्या 86 प्रावि सोनहटी, 87 प्रावि बिछनैया पाण्डेय, 89 प्रावि सरनामगंज जगन्नाथपुर, 90 प्रावि सरनामगंज जगन्नाथपुर, 91 प्रावि सरनामगंज जगन्नाथपुर, 93 प्रावि बिछिया मिश्र की प्रगति निराशाजनक है। इस पर एडीएम/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। ऐसे में निर्देशित किया जाता है कि दो दिवसों में सुधार कर प्रगति बढ़ा हुए गणना प्रपत्र को डिजिटाइज कर दें, अन्यथा की दशा में आपके विरुद्ध निर्वाचन सम्बन्धी कार्य में सहयोग नहीं करने के सम्बन्ध में कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार सुपरवाइजर ज्ञानचंद्र मिश्र के मतदेय स्थल 123 प्रावि कोहराएं, सुपरवाइजर अचल सिंह के बूथ संख्या 106 जूहा स्कूल बसेवाराय, 107 प्रावि शेरवाडीह, 110 प्रावि अमारी, 113 प्रावि पखेरी, 114 प्रावि पखेरी, 115 प्रावि पखेरवा कला, सुपरवाइजर शुभम सेन के 168 प्रावि रानीपुर, सुपरवाइजर सुमित कुमार मौर्य 158 प्रावि हैदराबाद, 159 प्रावि हैदराबाद, 164 प्रावि धेनुगावांखुर्द, 166 प्रावि धेनुगावां की प्रगति खराब है। खंड शिक्षा अधिकारी परसरामपुर 91 प्रावि सरनामगंज पप्पू कुमार, 98 प्रावि घूरनपुर, 101 लल्लू सिंह, 126 प्रावि नेदुला, 135 प्रावि अचरौल, 144 प्रावि महादेवा, 145 प्रावि नेवादा, 146 प्रावि नेवादा, 147 प्रावि मदनापुर, 162 प्रावि रिधौरा, 167 जूहा स्कूल रायपुर, प्राथमिक चिकित्साधिकारी को लिखे पत्र में 120 कम्पोजिट वि रजवापुर, 141 पूमावि मधुकरपुर, 90 प्रावि सरनामगंज की प्रगति खराब है। इस संबंध में स्पष्टीकरण के साथ प्रगति का निर्देश दिया। --- एसडीएम ने बूथ किया निरीक्षण, एसआईआर प्रगति का लिया जायजा हर्रैया। एसडीएम हर्रैया सत्येंद्र कुमार सिंह ने रविवार को हर्रैया विधानसभा क्षेत्र बूथ संख्या 408 महादेवरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने एसआईआर फार्म की प्रगति का जायजा लिया। मतदाता सूची संशोधन कार्य, घर-घर सर्वे की स्थिति, फॉर्म-छह, सात और आठ के निस्तारण तथा पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी ली। एसडीएम ने बीएलओ से अब तक दर्ज किए गए नए मतदाताओं, हटाए गए नामों और सुधार आवेदन की अपडेट जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित नहीं रहे। सभी अभिलेखों को सही तरीके से पोर्टल पर अपलोड किया जाए। एसडीएम ने बूथ परिसर, रिकॉर्ड और कार्यप्रगति का भौतिक सत्यापन भी किया। उन्होंने कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी और कहा कि एसआईआर कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण होना चाहिए।