
विभिन्न कारणों से दो लाख से अधिक मतदाताओं का नाम हटा
Basti News - बस्ती में विधानसभा क्षेत्रवार निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत 74.26 प्रतिशत मतदाताओं का डाटा डिजिटाइज्ड हो चुका है। कुल 19 लाख 430 मतदाता हैं, जिनमें से 14 लाख 12 हजार 8 का डाटा फीड किया गया है। 2.54 प्रतिशत मृतक मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है।
बस्ती। विधानसभा क्षेत्रवार निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का कार्य बस्ती में तेजी से चल रहा है। सोमवार को जनपद के 74.26 प्रतिशत मतदाताओं का डाटा डिजिटाइज्ड हो गया था। अभी भी 25 प्रतिशत मतदाताओं का डिजिटाइजेशन का कार्य होना अवशेष है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि जिले में 19 लाख 430 मतदाता हैं। इनमें से 14 लाख 12 हजार आठ मतदाताओं का डाटा डिजिटाइज्ड हो गया है। इनमें से 816 मतदाताओं ने स्वयं से अपना डाटा फीड कर दिया। एसआईआर के दौरान 48326 मतदाता ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

इनके डाटा को बीएलओ ने परिवार वालों से कलेक्ट किया। इनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है और निर्वाचक नामावली में कटे मतदाता के तौर पर डिजिटाइज्ड कर दिया गया है। यह कुल मतदाताओं का 2.54 प्रतिशत है। जिले में 35656 मतदाता ऐसे हैं, जो अब्सेंट हैं। उनको बीएलओ खोज नहीं पाए हैं। जानकारी के अनुसार स्थाई तौर पर 114709 मतदाता स्थाई तौर पर दूसरी जगह पर शिफ्ट हो गए हैं। 23267 मतदाता ऐसे हैं, जो दूसरी जगह पर इनरोल्ड हैं और उनका नाम दूसरी जगह से काट दिया जाएगा। अन्य कारणों से 2777 मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है। इस प्रकार कुल दो लाख 24 हजार 835 मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है। इनका डाटा डिजिटाइज्ड कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




