अंतरंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दी तहरीर
Basti News - बस्ती में छावनी थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका के अंतरंग पलों का वीडियो वायरल हो गया है। विवाहित प्रेमिका ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, क्योंकि प्रेमी की पत्नी ने वीडियो को देख लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका के साथ अंतरंग पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। मामला छावनी थानाक्षेत्र के एक गांव का है। आहत विवाहित प्रेमिका ने छावनी थाने पर तहरीर दी है। ‘हिन्दुस्तान’ समाचार पत्र वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर युवक खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। छावनी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। युवक का प्रेम संबंध विवाहित महिला से हो गया था। उसने अपनी प्रेमिका के साथ बिताए गए अंतरंग पलों का वीडियो मोबाइल से बना लिया था।
एक दिन प्रेमी की पत्नी ने मोबाइल में वीडियो क्लिप को देख लिया। चर्चा है कि प्रेमी युवक की पत्नी ने पति के अंतरंग हरकतों वाला वीडियो क्लिप कई लोगों को भेज दिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो क्लिप देखने लगे। गांव में इसकी चर्चा होने लगी, जिससे आहत होकर विवाहित प्रेमिका ने छावनी थाने पर विवाहित प्रेमी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


