जमीन के विवाद को लेकर पट्टीदारों में चटकी लाठियां
Basti News - बस्ती के नटौवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र में जमीन के विवाद में पट्टीदारों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हो गई। एक महिला समेत तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। मामला नटौवा गांव का है। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। थानाक्षेत्र के नटौवा गांव में हुए मारपीट में एक पक्ष के रामू चौहान, संगीता, तारा घायल हो गई। कुछ अन्य लोगों को बीच बचाव के दौरान मामूली चोट आई हैं। आरोप है कि जमीन के रंजिश में विपक्षी रामू चौहान के दरवाजे पर चढ़कर लाठी-डंडे से मारपीट, गालीगलौज किए।
घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया। जिसमें से रामू, संगीता को दर्शननगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। छावनी पुलिस ने इस घटना में रामभवन उर्फ भाऊ, किशन प्रसाद, राजू, जानकपति के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, धमकाने का मामला दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


