पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज
Basti News - बस्ती के लालगंज थानाक्षेत्र के लोहियाभारी में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की घटना हुई। भैरवनाथ ने थाने में तहरीर दी कि विपक्षियों ने अपशब्द कहकर उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के लोहियाभारी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इसी गांव के रहने वाले भैरवनाथ ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में चोट लगने से वे बेहोश हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के अभिषेक मणि उर्फ विशाल, अमनमणि, किशन मणि, दुर्गेश मणि, सुनीता, कुमकुम, शालिनी, चंद्रमणि, बेदमणि और रामअचल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के रामअचल का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर आरोपितों ने गत 22 मार्च को एकराय होकर मारापीटा।
घर में घुसकर बच्चों को मारपीट कर धमकाया। पुलिस ने इनकी तहरीर पर इसी गांव के आरोपी भैरवनाथ, रंगीलाल, दीनानाथ, रितेश उर्फ रिंकू, रविन्दर, मृत्युंजय, शिवकुमारी, बृहस्पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


