Basti News: मिश्रौलिया में लाठी-डंडे से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती के मिश्रौलिया में विनोद कुमार ने आरोप लगाया है कि सोमवार को विपक्षियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारपीटा। इस हमले में विनोद और उनके परिजनों को चोट आई, जबकि उनकी माँ को गंभीर चोटें आईं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Basti News: मिश्रौलिया में लाठी-डंडे से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज

Basti News: बस्ती। कोतवाली थानांतर्गत मिश्रौलिया में मारपीट की घटना सामने आई है। मिश्रौलिया निवासी विनोद कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे विपक्षियों ने जातिसूचक व अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा। जिससे उन्हें व उनके परिजनों को चोट आई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मां तारामती को गंभीर चोट आने के कारण उल्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रामसुरेश, सुग्रीम, अर्जुन गिरी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।