कूड़ा फेंकने के विवाद जमकर मारपीट, एक बेहोश

Nov 24, 2025 01:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती के परसरामपुर थानाक्षेत्र में जगन्नाथपुर में पुरानी रंजिश और कूड़ा फेंकने को लेकर हिंसा हुई। विपक्षियों ने मां-बेटे की पिटाई की, जिससे बेटे के सिर में गंभीर चोट आई और मां बेहोश हो गई। थानाध्यक्ष ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कूड़ा फेंकने के विवाद जमकर मारपीट, एक बेहोश

बस्ती। जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर में पुरानी रंजिश व कूड़ा फेंकने को लेकर हुए घमासान हो गया। आरोप है कि विपक्षियों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। मारपीट में बेटे के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि मां बेहोश हो गई। विपक्षियों ने तोड़फोड़ भी की। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जगन्नाथपुर निवासी नजीबुन्निशा पत्नी बकरीदी ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गत एक जून की शाम विपक्षियों ने पुरानी रंजिश व कूड़ा फेंकने की बात को लेकर उनके बेटे उस्मान को मारापीटा।

शोर सुनकर वह मदद के लिए दौड़ी और बीच-बचाव करने लगीं। इस पर विपक्षी भड़क गए। उन्हें व उनके साथ आए दूसरे बेटों अब्दुल रहमान और सलीम को अपशब्द कहने लगे। मना करने पिटाई कर दी। मारपीट में उनके एक बेटे के सिर में गंभीर चोट आई और वह स्वयं अचेत होकर गिर गईं। विपक्षियों ने घर का सामान भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सिर पर गंभीर चोट पहुंचाने, बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में आरोपी शमीम निवासी ईस्माइपुर पिपरा थाना खोड़ारे जनपद गोण्ड़ा, यार मोहम्मद, जलील, साफिया खातून और अकलीम निवासीगण जगन्नाथपुर थाना परसरामपुर जिला बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई अभयनन्दन सिंह को सौंपी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।