
मामूली विवाद में तीन जगह मारपीट
Basti News - बस्ती में परसरामपुर, रूधौली और लालगंज थानाक्षेत्र के गांवों में मामूली विवाद के चलते मारपीट की घटनाएं हुई। परसरामपुर पुलिस ने रोहदा गांव में बकाया पैसा मांगने पर मारपीट की शिकायत दर्ज की। वहीं, रुधौली और लालगंज में पुरानी रंजिश के कारण भी मारपीट के मामले सामने आए हैं।
बस्ती। परसरामपुर, रूधौली और लालगंज थानाक्षेत्र के गांवों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। परसरामपुर पुलिस ने रोहदा गांव में बकाया पैसा मांगने को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। गोंडा नवाबगंज की रहने वालीं नूरजहां वर्तमान में जगन्नाथपुर थाना परसरामपुर में रह रही हैं। उनका आरोप है कि जमीन का बकाया पैसा मांगने की बात को लेकर विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहते हुए मारपीट कर धमकाया। पुलिस ने रोहदा निवासी फिरोज, सलीमुन्निशा, सल्ला और साफरून के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं रुधौली पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है।
खगरा निवासी आरती देवी का आरोप है कि विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें व उनकी बेटी को अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के नीरज तिवारी, मालती देवी, कमलेश तिवारी और शिवम तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं लालगंज पुलिस ने महसो में मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। महसो निवासी मुसे का आरोप है कि विपक्षियों ने गेट का नींव बनाने को लेकर उन्हें अनावश्यक रूप से मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महसो निवासी गनेश और विजय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




