पुरानी बस्ती पुलिस ने शांतिभंग में आठ का किया चालान

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर हुई कहासुनी में एक

पुरानी बस्ती पुलिस ने शांतिभंग में आठ का किया चालान

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर हुई कहासुनी में एक पक्ष के लोग रात पठान टोला में पहुंचकर हंगामा किया था। बाइक से पहुंचे लोगों ने बोतलें फोड़ी। पुलिस के अनुसार जिस युवक की तलाश में यह सब आए थे, उसके नहीं मिलने पर हंगामा किया था। घटना के संबंध में स्थानीय सभासद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें बमबाजी समेत अन्य बातें भी कही गई थीं। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि नमकीन के पैकेट गिरने को लेकर कहासुनी को लेकर एक युवक की तलाश में कुछ लोग यहां आए थे।

प्रकरण में उचित कार्रवाई करते हुए शांतिभंग की आशंका में अरमान, मेहताब, सद्दाम, बादल, रंजीत निवासी इटैलिया पुरानी बस्ती, राज श्रीवास्तव निवासी लखनौरा पुरानी बस्ती, शुभम सोनकर और आशीष सोनकर निवासी उचंवा पुरानी बस्ती का चालान किया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।