बस्ती में शादी समारोह में काम कर लौट रहे युवक के साथ मारपीट

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती के कमठहिया गांव में एक शादी समारोह से लौटते समय दो व्यक्तियों पर हमला किया गया। अनुराग ने बताया कि शादी में पानी पिलाने के बाद लौटते समय उसे और अन्य को मारपीट का सामना करना पड़ा। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बस्ती में शादी समारोह में काम कर लौट रहे युवक के साथ मारपीट

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नगर थानाक्षेत्र के कमठहिया गांव में आयोजित शादी समारोह में काम कर वापस लौट रहे व्यक्ति की रास्ते में पिटाई का मामला सामने आया है। कोतवाली थानाक्षेत्र के पतेलवा कटरा निवासी अनुराग ने तहरीर देकर बताया है कि वह नगर थानाक्षेत्र के कमठहिया में उमेशचन्द्र के घर आयोजित लड़की की शादी में पानी पिलाने का कार्य करने गए थे। आरोप है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लौटते समय रास्ते में कमठहिया निवासी विवेक, पट्टू और उनके साथ मौजूद 4-5 अज्ञात लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, थानाक्षेत्र के पिपरा गौतम के अभिषेक सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने बिना किसी वजह के उन्हें मारापीटा। साथ ही अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। नगर पुलिस ने आरोपी अंश सिंह, आदर्श सिंह और विपिन सिंह निवासीगण पिपरा गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई चंद्रशेखर राम को सौंपी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।