Basti News: डीजे पर नाचते वक्त मारापीटा, दी जानमाल की धमकी
Basti News: पुरानी बस्ती पुलिस ने गणेश विसर्जन के दौरान डीजे पर नाचते समय युवक के साथ मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। गोलू सोनकर ने तहरीर दी है कि 24 सितंबर को चाईटोला में हुए मेले में विपक्षियों ने उन पर हमला किया। इसके बाद दो बार और धमकी दी गई।

Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने गणेश विसर्जन के दौरान डीजे पर नाचते हुए युवक के साथ मारपीट करने की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के ऊंचवा मोहल्ला नरहरिया रोड निवासी गोलू सोनकर ने तहरीर देकर बताया है कि गत 24 सितंबर को गणेश विसर्जन पर मंगल बाजार के चाईटोला में आयोजित मेला देख रहा था। इसी दौरान बज रहे डीजे पर नाचते समय विपक्षियों ने मिलकर उन्हें मारापीटा। इसके बाद फिर से दो दिन बाद विपक्षी नाटे व मंटू उनके घर के दरवाजे के पार मारने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने ललकराते हुए अपशब्द कहा और जानमाल की धमकी दी।
एसएचओ पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अजय निवासी पूरब टोला थाना पुरानी बस्ती, दीपक, नाटे निवासीगण अज्ञात और मंटू निवासी चिकवा टोला थाना पुरानी बस्ती के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई अमित कुमार को सौंपी गई है।


