Basti News: हरिजन आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप, सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती में हरिजन आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में ग्रामीणों ने कमिश्नर और डीएम को ज्ञापन सौंपा। भीम युवा वाहिनी संगठन के नेतृत्व में, ग्रामीणों ने भूमि के कब्जे को हटाने और पात्र व्यक्तियों को आवंटित करने की मांग की। उन्होंने न्यायालय में भी याचिका दायर की थी, जो खारिज हो गई थी।

Basti News: हरिजन आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप, सौंपा ज्ञापन

Basti News: बस्ती। हरिजन आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को कमिश्नर और डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन भीम युवा वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद और महेंद्र कुमार के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम गहरवार ज्योत गांव की हरिजन आबादी की भूमि पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराना जनहित में आवश्यक है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया था, लेकिन याचिका खारिज होने के बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा किया जा रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि हरिजन आबादी की भूमि पर कब्जा करने से रोका जाए तथा पात्र ग्रामीणों को उक्त आबादी की भूमि आवंटित कर कब्जा दिलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में वंदना, कमला देवी, अनीता, सरिता, अशोक कुमार, रंगीलाल, सुरजीत, महेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, शशिकला, नीलम, मनीषा, महिमा, सोनाली सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: हरिजन आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप, सौंपा ज्ञापन